{"_id":"65cbb475b61e70dd140f5c34","slug":"accountant-adamant-on-transfer-of-tehsildar-sitapur-news-c-102-1-slko1037-109796-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तहसीलदार के स्थानांतरण पर अड़े लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तहसीलदार के स्थानांतरण पर अड़े लेखपाल
Tue, 13 Feb 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर। तहसील परिसर में मंगलवार को आठवें दिन भी तहसीलदार के विरुद्ध लेखपालों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया।
वहीं, स्थानीय लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेखपालों ने घोषणा की है कि जब तक तहसीलदार का लहरपुर से स्थानांतरण नहीं किया जाता है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि लेखपालों ने राजस्व निरीक्षक पर अमानवीय व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। जब लेखपालों ने तहसीलदार से न्याय के लिए मांग पत्र दिया तो तहसीलदार ने भी दुर्व्यवहार किया। लेखपाल संवर्ग ने इससे स्वयं को अपमानित महसूस किया। लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा के आवाहन पर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहा।