{"_id":"618eb2078e399c2f4f1deb16","slug":"according-to-the-crop-give-fertilizer-to-the-farmers-sitapur-news-lko6041588139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल के अनुसार किसानों को दें खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल के अनुसार किसानों को दें खाद
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक डीपी सिंह ने शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र हरगांव में खाद की चार दुकानों पर छापा मारा। स्टॉक रजिस्टर व बिक्री पंजिका के साथ रेट बोर्ड को भी देखा। निर्देश दिए कि किसानों को उनकी जोत व फसल के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराई जाए।
संयुक्त कृषि निदेशक डीपी सिंह शुक्रवार को अचानक एक दिवसीय जिला भ्रमण पर आए। उन्होंने विकास खंड हरगांव क्षेत्र में स्थित राम सेवक खाद भंडार, क्रय विक्रय सहकारी समिति, गुप्ता फर्टिलाइजर, जुआरी फार्म हब का मुआयना किया। सभी दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक और रेट बोर्ड को देखा।
उन्होंने कहा कि जो किसान दो बोरी से अधिक डीएपी या एनपीके ले रहे हैं, उनकी खतौनी अवश्य देखी जाए। उर्वरक की बिक्री पॉस मशीन से ही की जाए। सभी दुकानों में उर्वरकों के रेट को प्रदर्शित करने वाले बैनर लगाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में डीएपी और एनपीके की कोई कमी नहीं है। जिले में 15 नवंबर तक दो रेक डीएपी लगाई जाएगी। पीसीएफ के पास रखे इफको के डीएपी और एनपीके को भी रिलीज करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सहकारी समितियों पर भी उपलब्धता हो जाएगी। मुआयने के दरम्यान जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।