फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident

मिक्सर प्लांट में डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident
सीतापुर)। शहर कोतवाली इलाके में हरगांव मार्ग पर उल्जापुर गांव के पास स्थित एक कांस्ट्रक्शन मिक्सर प्लांट में एक डंपर चालक की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिवारीजन पहले कुछ गंभीर आरोप लगा विरोध करने लगे लेकिन बाद में हादसा होने की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरगांव इलाके के बलरामपुर गुरधपा गांव निवासी वीरपाल यादव (26) पुत्र बांकेलाल यादव शहर कोतवाली क्षेत्र में उल्जापुर गांव के निकट सीतापुर-लखीमपुर मार्ग स्थित कनिष्का कांस्ट्रेक्शन मिक्सर प्लांट में डंपर चलाता था। सूत्र बताते हैं कि रविवार रात वह प्लांट में डंपर चला रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पाकर वहां परिवारीजनों के अलावा अन्य ग्रामीण पहुंच गए। सुबह होते-होते वहां क्षेत्रीय ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के जिम्मेदार लोग इसे हादसा बता रहे थे लेकिन परिवारीजन व गांव के लोगों ने पहले घटना पर संदेह जताया।
लोग नाराज होने लगे। इस बीच खबर पाकर कोतवाली से भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। कोतवाल अंबर सिंह ने खुद मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। हालांकि मृतक के परिवारीजन व मिक्सर प्लांट के जिम्मेदारों के बीच वार्ता के बाद विवाद शांत हो गया।

मृतक के भाई इंद्रपाल का कहना है कि वीरपाल डंपर बैक कर रैंप पर लगा रहा था। वाहन बैक करने के लिए वह खिड़की खोल कर पीछे देख रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर गया और डंपर के पहिए के नीचे आ गया जिससे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed