{"_id":"656378b39e3aaa23ed063d36","slug":"accident-cases-increased-bone-ward-full-sitapur-news-c-102-1-slko1037-5977-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक्सीडेंट के बढ़े मामले, हड्डी वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक्सीडेंट के बढ़े मामले, हड्डी वार्ड फुल
Sun, 26 Nov 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। एक सप्ताह में जिले में दुर्घटनाओं के मामले एकाएक बढ़ गए हैं। इन घटनाओं में चोटिल मरीजों के चलते जिला अस्पताल का हड्डी वार्ड फुल हो गया है। 24 बेड के वार्ड में इस समय 46 मरीज भर्ती हैं। खासकर 30 मरीज हादसे में चोटिल होकर यहां पहुंचे हैं। इसके चलते अब इन्हें दूसरे वार्ड में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक दीपावली के बाद सुबह-शाम ठंड हो रही है। इसके चलते इनडोर के मरीज कम हो गए हैं। वायरल, सांस सहित अन्य मरीज कम आने से मेडिकल वार्ड के 15 बेड खाली चल रहे हैं।
इसके विपरीत हड्डी विभाग में अचानक मरीज बढ़ गए हैं। इस वार्ड की क्षमता 24 बेड की है। इस समय यहां पर 46 मरीज भर्ती हैं। अधिकतर मरीजों की हाथ, पैर व कमर की हड्डी टूट गई है। इनमें 30 मरीज तो एक्सीडेंट में चेाटिल हुए हैं। इसके अलावा अन्य मरीज गिरने व अन्य कारणों से चोटिल हुए हैं। अब बेड फुल होने से इन्हें मेडिकल वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। जिला अस्पताल में 270 बेड हैं। इस समय 240 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
यह हो रहे है कारण
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा बताते हैं कि दीपावली के बाद सुबह-शाम ठंड होने से कोहरा पड़ रहा है। इसकी वजह से सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही से दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं चीनी मिलें चालू हो गईं हैं। वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए हैं। कोहरे में वाहन दिखाई न देने से दुर्घटनाएं बढ़ गईं हैं।
ये बरतें सावधानी
बड़े वाहन रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं।
-कोहरे में फॉग लाइट का उपयोग करें।
-वाहनों की गति 40 किमी. प्रति घंटे से अधिक न रखें।
-गलत दिशा में वाहन को न मोड़े।
-रात में जरूर काम होने पर ही चलें।
एक्सीडेंट के मामले बढ़ गए हैं। इसकी वजह से हड्डी वार्ड फुल होने से मरीजों को भर्ती करने में समस्या आ रही है। इस वार्ड के बेड बढ़ा दिए गए हैं।
डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल