फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Abhishekam of Bhudevi and Lord Ranganath, conclusion of Dhanurmas Festival

Sitapur News: भूदेवी व भगवान रंगनाथ का अभिषेक, धनुर्मास महोत्सव का समापन

Wed, 14 Jan 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Abhishekam of Bhudevi and Lord Ranganath, conclusion of Dhanurmas Festival
महोत्सव में सजा दरबार। - फोटो : महोत्सव में सजा दरबार।
नैमिषारण्य (सीतापुर)। भूसमेत बालाजी मंदिर में चल रहे एक मासीय धनुर्मास महोत्सव का बुधवार को षटतिला एकादशी के पर्व के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्रृंगार, पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


धनुर्मास महोत्सव के समापन पर भूसमेत बालाजी मंदिर को मनमोहक तरीके से फूलों से सजाया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पाराश्रम विख्न्नसा चार्यलु भैयाजी के सानिध्य में बालाजी का भव्य शृंगार किया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से पूजन किया गया। भगवान विष्णु के स्वरूप गोदा रंगनाथ का विधि विधान से दक्षिण भारत के ब्राह्मणों ने विधिवत पूजन किया। सबसे पहले भगवान के श्रीविग्रह को गाजे-बाजे के साथ नैमिष की गलियों में पालकी पर विराजमान कराकर भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। श्रीदेवी एवं भूदेवी के साथ भगवान रंगनाथ का चक्रतीर्थ के पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इसके उपरांत वैदिक रीति और परंपराओं के साथ लक्ष्मी का कन्यादान कर भगवान का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। मुख्य यजमान मिश्रिख के मुकेश वर्मा सपरिवार व मुदित सेठ शाहजहांपुर पूजन में सम्मलित हुए। वहीं, सत्य नारायण धाम में रामानुज माताजी के सानिध्य में धूमधाम से धनुर्मास पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed