फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Abdullah Azam may be released from jail soon

अब्दुल्ला आजम जेल से जल्द हो सकते रिहा

Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Abdullah Azam may be released from jail soon
सीतापुर। करीब 23 माह से सीतापुर की जेल में सांसद पिता आजम खां के साथ बंद अब्दुल्ला आजम जल्द ही सलाखों से बाहर आ सकते हैं। सभी मामलों में रिहाई का आदेश जल्द मिलने की उम्मीद है। जेल प्रशासन का कहना है कि उन्हें तीन से चार दिन में रिहा किया जा सकता है।
विज्ञापन

सपा नेता व रामपुर सांसद आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कई मामलों में सीतापुर जेल में बंद हैं। पिता-पुत्र 27 फरवरी 2020 से जेल में हैं। करीब 23 माह हो चुके हैं। जेलर आरएस यादव ने बताया कि 46 परवाना (रिहाई आदेश) होने हैं। कुछ रिहाई पहले भी आईं थी। बुधवार को भी कई मामलों में रिहाई आई है। इस तरह से अब तक 15 रिहाई आदेश आ चुके हैं। सभी रिहाई आदेश रामपुर की कोर्ट से आने हैं। बताया कि रेडियोग्राम के जरिये कोर्ट परवाना भेजकर पुष्टि कराती है।
विज्ञापन

जेलर का कहना है कि तीन से चार दिन में सभी मामलों में रिहाई का आदेश आ सकता है। जिन मामलों में परवाना आता जा रहा है, उसमें नियमानुसार रिहाई की जा रही है। सभी 46 मामलों में परवाना आने के बाद अब्दुलल्ला को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। जेलर आरएस यादव की माने तो तीन से चार दिन में अब्दुल्ला जेल से रिहा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां अभी जेल में ही रहेंगे
फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद आजम खां की रिहाई को लेकर अभी कोई नया आदेश नहीं आया है। जेलर आरएस यादव बताते हैं कि आजम खां पर करीब 80 से 90 मामले हैं। 15 से 20 मामलों में पहले रिहाई हो चुकी है, लेकिन बाकी में मामला फंसा हुआ है। दो से तीन ऐसे मामले हैं, जो काफी पेचीदा हैं। इसलिए इनकी रिहाई को लेकर अभी कोई नया परवाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed