{"_id":"68e0198f49eae75a190e20c4","slug":"a-young-man-who-was-running-away-after-committing-theft-was-tied-to-a-tree-and-beaten-sitapur-news-c-102-1-slko1055-141512-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चोरी करके भाग रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चोरी करके भाग रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
Sat, 04 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सकरन। इलाके के दुगाना गांव में चोरी करके भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध कर जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि आरोपी का एक साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने चोरी के आरोपी को जेल भेज दिया है।
दुगाना गांव निवासी मनोहरलाल की किराने की दुकान मतुआ-सकरन मार्ग पर स्थित है। बुधवार देर रात एक बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। बाइक से उतरे एक युवक ने दुकान के बाहर रखी अरहर दाल की बोरी को उठा कर बाइक पर रखने के बाद भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने भाग रहे युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। लोगों ने पकड़े गए युवक को दुकान के सामने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी मौके से भाग निकला।
चोरी के आरोपी युवक की पहचान खीरी जिले के शारदानगर थाना मूड़ी गोडियाना निवासी शोभित के रूप में हुई। उसने बताया कि उसका साथी अमित हरदोई जिले का रहने वाला है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।