फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A young man who had come to meet his wife was beaten to death.

Sitapur News: पत्नी से मिलने पहुंचे युवक को पीटकर मार डाला

Sun, 17 May 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 17 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to meet his wife was beaten to death.
सीतापुर। इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात पति ने पत्नी से मिलने पहुंचे युवक को जमकर पीटा। इसकेे बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक महिला से मिलने रात में उसके घर गया था। महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद हुई पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी युवक की पत्नी से सेमरीभान गांव निवासी रकीब (35) मिलने पहुंचा था, जिसकी भनक महिला के पति को लग गई थी। शुक्रवार को पति अपनी रिश्तेदारी में चला गया, उसने शाम को फोन करके पत्नी को बताया कि वह रात में नहीं आ पाएगा, जिसकी जानकारी पत्नी ने रकीब को दी।
विज्ञापन

रकीब रात में ही महिला के घर आ गया। लगभग साढ़े दस बजे पति भी अपने साथी के साथ पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने युवक की पिटाई कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। पिटाई में महिला का एक हाथ व पैर टूट गया। सिर में भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकीब के दोनों हाथ पैर-टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। महिला का पति दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रकीब की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला ने अपने बयानों में पुलिस को बताया है कि घर में चोर घुसा था। इसके बाद पति व अन्य लोगों ने चोर को पीटा, जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed