{"_id":"68a9fd8b0ac5c6b0fc0368cf","slug":"a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-police-saved-his-life-sitapur-news-c-102-1-slko1037-138778-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ से लटका मिला युवक, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ से लटका मिला युवक, पुलिस ने बचाई जान
Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। पक्का तालाब तीर्थ के पास बाग में शुक्रवार देर रात पुलिस टीम को पेड़ पर रस्सी से बने फंदे के सहारे एक युवक लटका मिला। पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर लहरपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार देर रात पैदल गश्त कर रही थी। इस दौरान बाग में पेड़ पर रस्सी से बने फंदे के सहारे ठठेरी टोला पश्चिमी निवासी सुमित (22) को लटके देखा। परिजनों के अनुसार सुमित घरेलू विवाद में नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए फंदा लगा रहा था, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतार कर जान बचा ली। बताया कि वह शराब के नशे में था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।