फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A young man traveling on a bike was beaten to death

Sitapur News: बाइक से जा रहे युवक की बांका मारकर हत्या

Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man traveling on a bike was beaten to death
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र मिश्रिख के गांव इमलिया में बुधवार को दिनदहाड़े बांके से युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने फिल्मी अंदाज में बाइक के पहिये में डंडा डालकर युवक को गिरा दिया। फिर गर्दन पर तब तक वार किए जब तक युवक की मौत नहीं हो गई। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के गांव जिगनिया निवासी कन्हैयालाल (48) मूलरूप से मिश्रिख के इमलिया गांव के रहने वाले थे। उनके चचेरे भाई उत्तम के मुताबिक कन्हैयालाल मंगलवार को अपनी भतीजी के तिलक कार्यक्रम में आए थे। बुधवार शाम करीब चार बजे वह अपने समधी एवं मौसा के साथ नैमिषारण्य के अटवा गांव की ओर जाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


इमलिया गांव के बाहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास घात लगाए बैठे इमलिया निवासी शैलेंद्र ने कन्हैयालाल की बाइक के अगले पहिए में डंडा डालकर उन्हें गिरा लिया फिर कन्हैया के ऊपर बांके से कई वार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार कन्हैयालाल के समधी बड़कन्ने और हीरालाल गिरने से चोटिल हो गए। जानकारी पाते ही मिश्रिख व नैमिषारण्य के पुलिस बल के साथ सीओ दीपक कुमार और एएसपी दक्षिणी डॉ. प्रवीण रंजन मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed