{"_id":"5fe8ca388ebc3e3eb42f32f4","slug":"a-young-man-died-by-being-trapped-in-a-bladed-wire-sitapur-news-lko5569483148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लेड वाले तार में फंसकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लेड वाले तार में फंसकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। बाइक सवार दो युवक अचानक अनियंत्रित होकर खेत में लगे ब्लेड युक्त तार पर जा गिरे। तार से कटकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को एलिया सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के ढखिया मजरा एलिया गांव निवासी रवि कुमार (25) पुत्र नागेंद्र व संदीप (18) पुत्र मुन्ना रविवार सुबह बाइक से एलिया स्थित दुकान पर किराने का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मोड़ के पास इन लोगों की बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक सहित दोनों युवक सड़क किनारे खेत में लगे ब्लेड युक्त तार पर जा गिरे।
हादसे में रवि कुमार की तार में फंस कर घिसटने से गर्दन कट गई और उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी संदीप जख्मी हो गया। उसको सीएचसी एलिया ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
खबर पाकर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।