{"_id":"6a0f4e5547f99ed12d09ce45","slug":"a-young-man-climbed-on-a-tank-alleging-harassment-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156434-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रताड़ना का आरोप लगाकर टंकी पर चढ़ गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रताड़ना का आरोप लगाकर टंकी पर चढ़ गया युवक
Thu, 21 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 21 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। रामपुर मथुरा में बृहस्पतिवार को एक युवक पुलिस की प्रताड़ना व अपनी सहन की जमीन छीने जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम आवास के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हलकान रहे। काफी समझाने बुझाने व न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा देकर युवक को नीचे उतरा गया।
शहरी निवासी मेराज (20) बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे एसडीएम आवास के पड़ोस दक्षिण में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। ऊपर चढ़ने के बाद मेराज ने अपने मोबाइल से 112 डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि उसकी सहन की जमीन छीन जाने के बावजूद पुलिस उसे ही प्रताड़ित कर रही है।
इसके बाद तहसीलदार उमा शंकर त्रिपाठी, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाल भानु प्रताप सिंह पुलिस बल व फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार, सीओ, कोतवाल के साथ लेखपाल संघ अध्यक्ष रमाकांत रावत, जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा व रमेश सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक मेराज से बातचीत कर उसे टंकी से नीचे उतर आने के लिए राजी किया। लेखपाल रमाकांत, अजय वर्मा व रमेश सिंह टंकी पर चढ़कर युवक को अपने साथ नीचे उतारकर लाए। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मेराज की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।