{"_id":"68715404927ad0686f0440e0","slug":"a-temple-idol-was-found-broken-in-the-mlas-village-sitapur-news-c-102-1-stp1003-136173-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विधायक के गांव में मंदिर की प्रतिमा टूटी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विधायक के गांव में मंदिर की प्रतिमा टूटी मिली
Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। विधायक के पैतृक गांव ब्रह्मावली में शुक्रवार सुबह गायत्री मंदिर में पूजन करने गए भक्त को गायत्री माता की प्रतिमा टूटी पड़ी मिली। खबर मिलते ही मंदिर के निकट काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह व इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। गांव में माया प्रकाश के घर के निकट गायत्री मंदिर है। इसकी देखरेख गायत्री परिवार से जुड़े गांव के ही अशोक मिश्रा करते हैं। शुक्रवार सुबह वह मंदिर में पूजन अर्चन करने पहुंचे तो गायत्री माता की प्रतिमा खंडित मिली। इससे तनाव बढ़ गया। हालांकि कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने नैमिषारण्य से दूसरी प्रतिमा लाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर स्थापित कराई।
विधायक शशांक त्रिवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा कैसे खंडित हुई, इसकी जानकारी नहीं है। खंडित प्रतिमा को हटाकर नई लगाई गई है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव जाकर जांच की गई है। ग्रामीणों ने नई प्रतिमा स्थापित कर दी है। ग्रामीणों में कोई विरोध नहीं है। गांव में स्थिति सामान्य है।