{"_id":"683ff5a61171b8222a0a15e0","slug":"a-prisoner-s-dead-body-found-hanging-in-front-of-barrack-of-jai-in-sitapur-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: हत्या के आरोपी बंदी का जिला कारागार के बैरक के सामने बरामदे में लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: हत्या के आरोपी बंदी का जिला कारागार के बैरक के सामने बरामदे में लटकता मिला शव
Wed, 04 Jun 2025 12:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:58 PM IST
सार
सीतापुर में बुधवार सुबह बैरक के सामने आरोपी बंदी का शव बरामदे में लटकता मिला। उसे 16 मार्च को जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के भलवाही गांव निवासी रामदास (53) का बुधवार सुबह बैरक के सामने बरामदे में शव लटकता मिला। रामदास व उसकी पत्नी को वर्ष 2024 में 16 मार्च को जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन
दोनों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप है। जेल अधीक्षक एस के सिंह ने बताया कि जेल हाता में बंदी ने फांसी लगाई है।
सुबह करीब 7 बजकर 40 मिनट पर बंदी रक्षक ने शव लटकता देखा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।