{"_id":"678d4672ccd79ddf3b00a07a","slug":"a-photo-of-the-victim-with-a-bjp-minister-went-viral-sitapur-news-c-102-1-slko1055-125628-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भाजपा के मंत्री के साथ पीड़िता का एक फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भाजपा के मंत्री के साथ पीड़िता का एक फोटो वायरल
विज्ञापन
सीतापुर। सांसद राकेश राठौर पर आरोप लगाने वाली पीड़िता का भाजपा के एक मंत्री के साथ फोटो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो में पीड़िता एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री के साथ मंच पर नजर आ रही है। यह महज संयोग ही है कि मंच पर मौजूद मंत्री का नाम भी राकेश राठौर है। हालांकि, लोग उन्हें राकेश राठौर गुरु के नाम से जानते हैं। यह फोटो तैलिक महासभा के एक कार्यक्रम का है, जिसमें पीड़िता मंच पर एक पत्र ग्रहण कर रही है। मंत्री राकेश राठौर भी इस पत्र में हाथ लगाए नजर आ रहे हैं। -- -- -- -- -- -- -- -
क्या सांसद महिलाओं का सामना करने में अक्षम : विकास हिंदू
राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया कि एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को महिला अधिकार सम्मेलन हुआ। इसमें सांसद राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। क्या वह इस मुकदमे के बाद महिलाओं का सामना करने में अक्षम महसूस कर रहे हैं। सांसद को सामने आकर बताना चाहिए कि आखिर महिला सम्मान के इस सम्मेलन से वह गायब क्यों रहे। उन्होंने कहा कि एक से दो दिन में सांसद की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का ज्ञापन डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।