{"_id":"686c11258b75030e240bb4d9","slug":"a-farmer-died-due-to-quack-treatment-his-son-complained-to-the-police-sitapur-news-c-102-1-slko1053-135923-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: झोलाछाप के इलाज से गई किसान की जान, बेटे ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: झोलाछाप के इलाज से गई किसान की जान, बेटे ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
मृतक किसान।
मानपुर(सीतापुर)। झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ आक्रोश जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छावन मजरा रामपुर घेरवा निवासी शिवलाल (52) को रविवार रात को हल्का बुखार और थकावट की शिकायत हुई। बेटे सुरेंद्र ने बताया कि पिता को मारू बाजार स्थित झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए। झोलाछाप ने दवा दी। इसके बाद घर ले आए। पिता ने जैसे ही दवा खाई, उनकी तबीयत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक बिसवां डॉ. अमित कपूर ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलती है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बिसवां में फैले हैं झोलाछाप, विभाग लापरवाह
बिसवां में प्राइवेट अस्पतालों में लगातार लापरवाही से मौत हो रही है। एक सप्ताह के अंदर यह तीसरी मौत हुई है। तीनों मामलों में अपंजीकृत चिकित्सक की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सीएचसी अधीक्षक हर बार जांच करवाने की बात कहकर मामला टाल देते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।