फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A divine Kalash will be installed at the Jharkhandi Sarovar.

Sitapur News: झारखंडी सरोवर में स्थापित होगा दिव्य कलश

Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A divine Kalash will be installed at the Jharkhandi Sarovar.
बलरामपुर। नगर के ऐतिहासिक झारखंडी सरोवर में स्थापित किए जाने वाला दिव्य कलश शुक्रवार को नगर पहुंच गया। कलश के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं और नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जल्द ही सरोवर के मध्य दिव्य कलश की स्थापना की जाएगी। आदर्श नगर पालिका परिषद की पहल पर झारखंडी सरोवर को धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

कलश के नगर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसे सनातन आस्था और नगर के धार्मिक गौरव से जुड़ी उपलब्धि बताते हुए स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि कलश स्थापना समारोह आयोजित होगा। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि यह पहल नगरवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग तथा विश्वास का परिणाम है। जनसहभागिता से ही इस संकल्प को साकार किया जा सका है, जिसके लिए सभी नागरिक बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed