{"_id":"6a4d420120945cb107075d9e","slug":"a-control-room-will-be-set-up-to-monitor-the-flood-situation-sitapur-news-c-102-1-slko1053-159584-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाढ़ की निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाढ़ की निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल रूम
Tue, 07 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बाढ़ से प्रभावित होने वाली तीन तहसीलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम की निगरानी दो डिप्टी सीएमओ करेंगे। जल्द ही कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक किया जाएगा।
महमूदाबाद, बिसवां व लहरपुर तहसील के सैकड़ों गांव हर साल बाढ़ प्रभावित होते हैं। इससे यहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में काफी दिक्कत आती है। हालांकि अभी बाढ़ नहीं आई है, लेकिन इसकी आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में निजी व सरकारी अस्पताल संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। बाढ़ से इतर जिले के किसी भी अस्पताल की शिकायत भी की जा सकेगी। वहीं, बाढ़ क्षेत्र में सीएचसी रेउसा, लहरपुर, महमूदाबाद व रामपुर मथुरा को अलर्ट रखा गया है। यहां 24 घंटे तीन तीन टीमें तैनात रहेंगी। कंट्रोल रूम में अगर कोई शिकायत आती है तो सीएचसी की टीम तुरंत माैके पर पहुंचेगी। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि बाढ़ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। कंट्रोल रूम बनाने की कवायद चल रही है। (संवाद)