फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A commotion was created by placing the body in the district hospital for postmortem

Sitapur News: पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव रखकर किया हंगामा

Tue, 07 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A commotion was created by placing the body in the district hospital for postmortem
राम राज पाल का फाइल फोटो।
सीतापुर। आंध्र प्रदेश में सीतापुर के युवक की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग को लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की पिटाई से युवक की मौत हुई है। इसी वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को काफी देर समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गंगापुर कालिकाबख्श निवासी राम राज पाल (30) आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के पेनूकाेंडा स्थित एक कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत थे। वह कंटेनर व अन्य भारी वाहन चलाते थे। मृतक के भाई पंकज के अनुसार चार अप्रैल को वह कंटेनर वाहन से माल पहुंचाने जहांगीराबाद से तमिलनाडु जा रहे थे। रास्ते में मध्य प्रदेश के ट्रक चालकों से खाना खाने को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है उन चालकों ने रामराज को बुरी तरह से पीट दिया था। राम राजपाल ने पिटाई की जानकारी देने के साथ ही कुछ वीडियो बनाकर पंकज को भेजे थे।
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि पिटाई के बाद ही राम राजपाल की मौत हो गई। मगर मालिकों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही राम राजपाल का शव फ्लाइट से लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर भेज दिया। परिजन कोतवाली देहात पहुंचे तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने परिजनों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई के बाद किया था फोन, भेजे थे वीडियो
मृतक के भाई वीरू ने बताया कि पिटाई के बाद राम राज पाल ने उन्हें फोन किया था। उस समय वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। उन्हें काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्होंने कई वीडियो उन्हें भेजे। वीडियो में चेहरे पर काफी चोट नजर आ रही है। वीरू ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed