{"_id":"6a0765121439fea2b0044e1c","slug":"a-case-has-been-registered-against-six-people-in-the-case-of-a-youths-suicide-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156063-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक की खुदकुशी मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक की खुदकुशी मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 15 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 15 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। संजराबाद गांव निवासी रामेंद्र (25) का शव 12 मई को गांव के बाहर बाग में लटका मिला था। रामेंद्र के भाई दिवाकर सिंह ने गांव के ही छह लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दिवाकर ने बताया कि गावं निवासी विक्रम सिंह, नागू सिंह, रंजीत, अमित, प्रमोद सिंह और परमिंदर सिंह उनके भाई को प्रताड़ित करते थे। आरोपी उनके भाई का पीछा करते और पिटाई करते थे। सभी आरोपी अवैध संबंध का ताना देकर रामेंद्र को कई बार पीट चुके हैं। आरोप है कि 12 मई को दोपहर में आरोपियों ने रामेंद्र को पीटने के लिए घेर लिया। जान बचाकर भागने पर विपक्षियों ने रामेंद्र का पीछा किया। इसके बाद रामेंद्र घर नहीं लौटा। 12 मई को रामेंद्र का शव पेड़ से लटका मिला। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में जांच की की जा रही है।