{"_id":"68d43676d0742004cb0ac42d","slug":"a-case-has-been-registered-against-115-people-for-taking-out-a-procession-without-permission-sitapur-news-c-102-1-slko1055-141054-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे 115 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे 115 लोगों पर केस दर्ज
Thu, 25 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में मंगलवार को बिना अनुमति आई लव मोहम्मद की तख्ती लेकर जुलूस निकाल रहे लोगों को रोके जाने पर भीड़ पुलिसकर्मियों पर ही हमलावर हो गई। पुलिस ने 15 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार वह उपनिरीक्षक दरोगा सुधाकर सिंह के साथ गश्त पर थे। दोपहर के समय उनको सूचना मिली कि कुछ लोग रोडवेज बस अड्डे के पास बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे हैं। उनके हाथ में आई लव मोहम्मद का स्लोगन लिखी हुई तख्ती भी है। भड़काऊ नारेबाजी करते हुए जुलूस कालागेट की तरफ जा रहा था। इससे सीतापुर-बिसवां मार्ग अवरुद्ध हो गया।
जब उन्होंने लोगों से अनुमति पत्र मांगा गया तो भीड़ उग्र होकर पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गई। अन्य लोगों को समझा बुझाकर मार्ग खाली करने को कहा, इस पर आरोपी दोबारा विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने पूरे जूलूस की वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के अनुसार जुलूस में शामिल आबिद, सैफ खान, आदिल अंसारी, अनवारुल, रिजवान, रहम बेग, अनस, इजमाम, अब्दुल हजीव, असद, जैद, अशफाक, नूर, जमील और रेहान के साथ अन्य 100 लोगों ने सांप्रदायिक माहौल खराब किया। ऐसे कृत्य से सांप्रदायिक विवाद भी हो सकता था। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।