फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A candle march was taken out in protest against the Pahalgam incident

Sitapur News: पहलगाम की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Fri, 25 Apr 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 25 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A candle march was taken out in protest against the Pahalgam incident
सीतापुर। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को भी जिले में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। बार एसोसिएशन सीतापुर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पहलगाम हिंसा में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपने का प्रस्ताव पारित किया। एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में पांच सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। वहीं, आतंकियों को मृत्युदंड दिलाने की मांग की। रेउसा के कनकारी गांव में जय नारायण हिंदू के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की गई। इस मार्च में अभिषेक, ऋषि, आशुतोष, रामधार व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिधौली के कमल तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। शहीद स्मारक से पुतला लेकर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। बजरंग दल नगर संयोजक अतुल तिवारी ने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इस मौके पर प्रांशु शुक्ला,धर्म प्रकाश गुप्ता, अमित मिश्रा विशाल यादव, समर प्रताप सिंह, जितेेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed