फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A boat fell on a laborer while loading wood.

Sitapur News: लकड़ी लादते समय मजदूर पर गिरा बोटा

Fri, 29 Nov 2024 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
A boat fell on a laborer while loading wood.
कुंवरगड्डी। अटरिया के दुंदपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक मजदूर की लकड़ी लादते समय बोटा गिरने से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिरसिंहपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका भाई मनोज कुमार रावत (24) कुछ अन्य लोगों संग ठेकेदार शोनू, मोनू व अंजनी सिंह के साथ दुंदपुर गया था। वहां पेड़ काटने के बाद पिकअप पर आम का बोटा लादा जा रहा था।
विज्ञापन

तभी अचानक बोटा भाई मनोज कुमार पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया। पीड़ित अपने भाई को लेकर हिंद अस्पताल आया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम परिजन संग कई ग्रामीण थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस व कई सामाजिक लोगों के आश्वासन पर देर शाम परिजन माने। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed