{"_id":"128-88187","slug":"Sitapur-88187-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने अधेड़ को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने अधेड़ को रौंदा
Sitapur
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवथान निवासी किशोरी लाल (48) गुरुवार शाम बाइक से कहीं जा रहा था। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर इलसिया गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोरी लाल बाइक समेत सड़क पर गिर गया। तभी ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजवार निवासी गीता देवी (30) वैन से बिसवां जा रही थी। सीतापुर-बिसवां मार्ग पर वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर के निकट दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे एक मोटर साइकिल पर सवार ग्राम धन्नाग निवासी छोटे लाल (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गीता की हालत चिंताजनक बताई है।