{"_id":"128-88185","slug":"Sitapur-88185-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर सांसद नहीं चुन सके आदर्श गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर सांसद नहीं चुन सके आदर्श गांव
Sitapur
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के तहत गांव को गोद लेने में सीतापुर व मिश्रिख सांसद फिसड्डी साबित हो रहे हैं। गांव को गोद लेने की आखिरी तारीख निकल चुकी है। पर इन क्षेत्रों के सांसदों को समझ नहीं आ रहा कि वह किस गांव को गोद लें। गुजरते वक्त के साथ जनता में भी जानने की बेताबी बढ़ रही है, कि आखिर किस गांव की किस्मत चमकेगी। उधर, मोहनलालगंज व धौरहरा सांसदों ने गांव चयनित कर सूचना भेज दी है।
सीतापुर जिला चार लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इनमें सीतापुर से राजेश वर्मा, मिश्रिख से अंजूबाला, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और धौरहरा से रेखा वर्मा सांसद हैं। 11 अक्तूूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना शुरू करने के साथ सांसदों से कहा था, कि पांच वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र के तीन से पांच हजार तक की आबादी वाले एक गांव को संपूर्ण विकसित कर मॉडल गांव बनाना है। गांव को 2016 तक विकसित करने के लिए 31 अक्तूबर तक चयन कर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र के ग्रामीण विकास मंत्रालय को इसकी सूचना देनी थी। केंद्र सरकार की ओर से जिला अधिकारियों को भेजे गए परिपत्र पर पांच नवंबर तक चयनित गांव की सूचना मांगी गई थी। समय बीत जाने के बाद भी सीतापुर व मिश्रिख सीट से भाजपा सांसद कोई गांव गोद नहीं ले सके।