{"_id":"128-88183","slug":"Sitapur-88183-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या
Sitapur
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर (ब्यूरो)। रामकोट थाना क्षेत्र में फांसी लगाने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार के सदस्य घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हाता कप्तान निकट गौशाला निवासी मायाराम का परिवार अपने-अपने कामकाज में व्यस्त था। इसी बीच कमरा खाली पाकर मायाराम के पुत्र रामसिंह (32) ने छत के कुंडे से फंदा कसकर फांसी लगा ली। इससे मौके पर ही रामसिंह की मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे, तब उन्होंने रामसिंह का शव फंदे पर लटका देखा। परिवार के लोगों ने बताया कि रामसिंह मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन