{"_id":"128-87747","slug":"Sitapur-87747-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम किया हाईवे, पुलिस पर पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम किया हाईवे, पुलिस पर पथराव
Sitapur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुई दंपती की हत्या से नाराज लोगों ने मंगलवार को हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्या के मामले में तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। हंगामे के कारण हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। उधर, सूचना पाकर थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। जवाब में पुलिस बल ने भी लाठियां फटकार कर लोगों को किसी तरह मौके से खदेड़ा। हंगामे के कारण करीब दो घंटे बाद राजमार्ग पर ट्रैफिक बहाल हो सका। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया है। वहीं 150 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के सहारे बवाल करने वालों की पहचान कर रही है।
बिसवां के झज्जड़ में सोमवार को महेश व उसकी पत्नी ज्योति की महेश के चाचा भगीरथ व उसकी पत्नी तारा देवी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। महेश काफी समय पूर्व अपना पैतृक निवास छोड़कर शहर के बिजवार में रहने लगा था। महेश की हत्या की जानकारी पाकर मंगलवार को बिजवार के लोग भड़क गए। सुबह करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हत्या में भगीरथ व उसकी पत्नी तारा के अलावा तीन अन्य लोग भी शामिल हैं लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई से बच रही है। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एसडी मौर्या, सीओ सदर अरुण चंद्र, सिधौली आरके सिंह, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक शुक्ला कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखते ही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। उग्र प्रदर्शन की सूचना पर खैराबाद, रामकोट, सिधौली, कमलापुर, मछरेहटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस बल ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को मौके से खदेड़ा। इसके बाद जाम खुल सका। एसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि इस मामले में हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि प्रदर्शन के मामले में बिजवार निवासी दिनेश कुमार, लाला व गोपाल के अलावा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।