फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   महिला का गला काट शव खेत में फेंका

महिला का गला काट शव खेत में फेंका

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालपुर (सीतापुर)। दरिंदों ने एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव खेत में फेंक दिया। उसके नाजुक अंगों पर भी कई जख्म किए। बुधवार से लापता महिला का शुक्रवार को शव बरामद हुआ। परिवार के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन

लहरपुर के एक गांव निवासी महिला (50) का पति लखीमपुर जिले में काम करता है। घर पर महिला अकेली ही रहती थी। बुधवार को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। देर रात तक उसके घर न आने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। उधर, शुक्रवार को सैतियापुर के कुछ ग्रामीण घास लेने निकले। खेत में पहुंचते ही वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। खेत में एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। गला कटा हुआ था। शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। नाजुक अंगों पर भी गहरे जख्म थे। शव को देखने से लग रहा था कि दरिंदों ने बड़ी ही बेरहमी से उसका कत्ल किया है। वहीं शव मिलने की खबर फैलते ही कुछ देर बाद आसपास के गांव के लोग भी जुट गए। खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शिनाख्त की। परिवार के सदस्यों ने संदेह जताया कि अज्ञात लोगों ने अपहरण करने के बाद दुराचार किया। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने इस संबंध में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रंग बहादुर यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed