{"_id":"128-87098","slug":"Sitapur-87098-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से चोरी किया गया था रिवाॅल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से चोरी किया गया था रिवाॅल्वर
Sitapur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्र्व बदमाशों के पास से बरामद किए गए रिवाल्वर के स्वामी की पुलिस ने पहचान कर ली है। यह रिवाॅल्वर लखनऊ निवासी एक महिला का बताया जा रहा है। जिसको वर्ष 2011 में चोरी कर लिया गया था। शनिवार की रात रामकोट थाना क्षेत्र में ग्राम बिजौरा के निकट पुलिस ने मोटर साइकिल सवार बदमाश ग्राम ओबरी निवासी फारूख व आरिफ को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने एक रिवाॅल्वर भी बरामद किया था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो पता चला कि बरामद रिवाल्वर लखनऊ से चोरी किया गया था। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि यह रिवाल्वर लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रियदर्शिनी कालोनी सेक्टर 6 ए निवासी सविता चंद के नाम है।
विज्ञापन