फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   एंबुलेंस ने रिक्शों में मारी टक्कर, एक की मौत

एंबुलेंस ने रिक्शों में मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के पक्के पुल पर सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार एंबुलेंस सिटी स्टेशन की ओर जा रहे तीन रिक्शों पर अनिंयत्रित होकर चढ़ गई। हादसे में एक रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। एक रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। जख्मी रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के दौली गांव निवासी राजकिशोर (25) पुत्र जंगू, शियाराम (35) पुत्र लज्जाराम व तेजपाल (20) पुत्र इंदल रात को शहर में रिक्शा चलाने के लिए आए थे। तीनों रात करीब डेढ़ बजे रिक्शा लेकर शहर के जीआईसी चौराहे से सिटी स्टेशन को जा रहे थे। जब यह तीनों पक्के पुल पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक-एक कर तीनों रिक्शों को टक्कर मार दी। इसमें सबसे आगे रिक्शा चला रहे राजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में सियाराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हादसे में तेजपाल बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जख्मी सियाराम ने बताया कि उसे एंबुलेंस ने टक्कर मार दी और बाद में चालक वाहन लेकर भाग निकला था। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed