फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सपा विधायक के बेटों ने की फायरिंग

सपा विधायक के बेटों ने की फायरिंग

Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सपा के नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के बेटों व एक ग्रामीण परिवार के बीच चली आ रही जमीन की रंजिश ने मंगलवार को बड़े संघर्ष का रूप ले लिया। जमीन पर कब्जेदारी को लेकर सपा विधायक के बेटों ने गोलियां चलाई, जिससे एक युवक जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं नगर विधायक पक्ष की एक गाड़ी में गोली का निशान मिला है। उन्होंने जख्मी युवक व परिवारवालों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। विधायक की ओर से केस दर्ज करा दिया गया है, वहीं दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मंगलवार को सपा के नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के पुत्र व खैराबाद क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी कृष्णपाल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विधायक पक्ष का कहना है कि वे अपनी जमीन की जुताई कराने गए थे, तभी कृष्णपाल व उसके परिवार के लोगों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी गाड़ी में जा लगी। इस बाबत नगर विधायक की ओर से केस दर्ज कराया
विज्ञापन

गया है। उधर गोली लगने से जख्मी कृष्णपाल (30) पुत्र रामरतन के परिवारीजनों का कहना है कि विधायक के बेटे सचिन जायसवालव शैलेंद्र जायसवाल करीब आठ-दस लोगों के साथ गाड़ियों पर सवार होकर गांव पहुंचे और जबरन जमीन पर कब्जा करने की नियत से उसकी जुताई शुरू कर दी। जब उन लोगाें ने विरोध किया तो विधायक पुत्रों सचिन व शैलेंद्र जायसवाल ने फायरिंग कर दी। इसमें कृष्णपाल जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed