{"_id":"128-56280","slug":"Sitapur-56280-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
Sitapur
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के बहुगुणा चौराहे के करीब बाईपास पर ट्रैक्टर में आई खराबी दुरुस्त कर रहे एक किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
मिश्रिख कोतवाली इलाके के नेवदिया गांव निवासी शिवराज (35) मंगलवार शाम अपने साथी मिश्रिख क्षेत्र के सरसईं गांव निवासी नेतराम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल जा रहा था। नेतराम ने बताया कि जब वह लोग शहर के बहुगुणा चौराहे के करीब बाईपास पर पहुंचे तो ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया। इस पर वे दोनों ट्रैक्टर से नीचे उतरे और शिवराज डीजल चेक करने लगा। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे शिवराज मौके पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया।