{"_id":"128-55713","slug":"Sitapur-55713-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगरा गांव में दो घरों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगरा गांव में दो घरों की संपत्ति राख
Sitapur
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख थाना क्षेत्र के डेंगरा गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने पड़ोस के एक अन्य मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में हजारों रुपये की संपत्ति राख हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डेंगरा गांव के श्रीपाल के घर मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने पड़ोस के ही विजय कुमार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से श्रीपाल के घर में रखी नकदी भी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों घरों में करीब 25 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका था। उधर, आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया। सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। उधर, खैराबाद थाना क्षेत्र के असौली गांव में बृजलाल के खेत में सरसों व गेहूं की फसल लगी हुई है। मंगलवार सुबह खेत के ऊपर से होकर गुजरी हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके खेत में गिर गया। देखते ही देखते फसल में आग लग गई लेकिन लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन