{"_id":"6ada5ce6740c965cae002484","slug":"the-immersion-of-the-idols-took-place-with-great-fanfare-accompanied-by-sindoor-khela-sitapur-news-c-102-1-slko1037-166295-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिंदूर खेला के साथ धूमधाम से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिंदूर खेला के साथ धूमधाम से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
Fri, 23 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आंख अस्पताल परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले पूजा पंडाल में बंगाली समाज की पारंपरिक रस्म सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रस्तुत धूपची नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
मां दुर्गा की विदाई से पूर्व सुहागिन महिलाओं ने उनकी आरती उतारी और सिंदूर अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। इस दौरान पंडाल में हर्षोल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक धूपची नृत्य प्रस्तुत कर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी।
इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोपालघाट पहुंची। यहां विधि-विधान से आरती पूजन के बाद पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर एनएन चटर्जी, रंजीत दास, संजीव दास, आकाश राय, विश्वजीत पोले, श्यामल दत्ता, पंकज मुखर्जी व अन्य मौजूद रहे।