{"_id":"128-46744","slug":"Sitapur-46744-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार गिरा, किशोर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार गिरा, किशोर जख्मी
Sitapur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। रेलवे स्टेशन के सामने एक किशोर पर खंभे से बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के दौरान आपूर्ति बंद होने से उसकी जान बच गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। नगर पालिका के इंदौरा वार्ड निवासी कमलेश का 12 वर्षीय पुत्र राजेंद्र रेलवे स्टेशन के सामने सब्जी की दुकान लगाता है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे राजेंद्र के ऊपर बिजली के खंभे से तार टूटकर आ गिरा। तार सिर पर गिरने से उसे चोटें आईं हैं। मौजूद अय्यूब, अंजुम फारूकी, सतीश नाग, नीरज गुप्त, फारूक आदि ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लोगों के मुताबिक घटना के दौरान आपूर्ति बंद थी। ऐसे में उसकी जान बच गई।
विज्ञापन