फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   धनतेरस पर लोगों ने दिल खोल कर की खरीददारी

धनतेरस पर लोगों ने दिल खोल कर की खरीददारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतापुर। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। शहर के मुख्य बाजार तामसेनगंज में स्थित बर्तनों, ज्वैलर्स की दुकानों पर ग्राहकों का दिन भर तांता लगा रहा। लोगों ने चांदी के सिक्के के साथ ही साथ चांदी की गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी खरीदीं। दुपहिया वाहनों व होम एप्लाइंसेस के शोरूमों पर दिन भर भीड़ उमड़ती रही। बाजार में इस बार चांदी के सिक्कों की कमी के चलते सर्राफा व्यवसायियों द्वारा पहली बार पेश किए गए ‘डालर’ और चांदी के नोट लोगों को खासा आकर्षित करते रहे। परंपरानुसार लाई खील तथा चीनी की कुल्हियों की भी खरीददारी हुई। शहर में लालबाग, घंटाघर, आंख अस्पताल, ग्रीकगंज, समेत प्रमुख बाजारों में सुबह से ही दुकानें खुल गईं। देर रात तक बर्तन, आभूषण, गणेश-लक्ष्मी, देवी के कपडे़ और पूजन सामग्री की दुकानें ग्राहकों से भरी नजर आई।

6 करोड़ के ऊपर पहुंचा बर्तन और सर्राफा कारोबार
सीतापुर। धनतेरस के पर्व पर आज सर्राफा और बर्तन व्यवसायियों की बल्ले-बल्ले रही। रविवार को देर शाम तक सर्राफा और बर्तन व्यवसाय 6 करोड़ के पार पहुंच गया। सर्राफा व्यवसाइयों का कहना है कि आज देर शाम तक सवा दो करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। बर्तनों का कारोबार भी देर शाम तक चार करोड़ के ऊपर पहुंच गया था।
विज्ञापन


‘डॉलर’ की हुई जमकर बिक्री
धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री चांदी के ‘डॉलर’ की हुई। दस ग्राम का ‘डॉलर’ 640 रुपए का और 100 ग्राम का डालर 6,400 रुपये में बिका। पिछले साल 1050 रुपये में बिकने वाला चांदी का सिक्का इस बार 1150 रुपये का बिका। चांदी के गणेश-लक्ष्मी के अलावा भगवान का सिंहासन व पूजन के बर्तन आज 60,900 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके। महंगाई के बावजूद महिलाओं ने स्वर्णाभूषणों की भी जमकर खरीददारी की। नेकलेस और कंगन महिलाओं की पंसद बने रहे। इसके अलावा ईयर रिंग, अंगूठी और नोज पिन ने भी महिलाओं को खासा लुभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की पसंद बना ‘इंडक्शन कुकर’
धनतेरस की खरीददारी करने निकले लोगों को रविवार को बाजार के रुख का अंदाजा हो गया। ज्यादा उछाल सोने-चंादी के आभूषणोें के दामों में आया है। इस सबके बावजूद लोगों ने शगुन के रूप में जम कर खरीददारी की। बर्तन विक्रेताओं की दुकानों में इस बार ‘इन्डक्शन कुकर’ की जमकर खरीददारी हुई। ‘इन्डक्शन कुकर’ महिलाओं की पहली पसंद बने रहे। शहर के बाजार में 1800 रुपये से लेकर 3650 रुपये तक के इंडक्शन कुकर उपलब्ध हैं। एक स्थानीय विक्रेता ने इसके साथ निश्चित उपहार का ऑफर चलाया तो दूसरे विक्रेता ने इंडक्शन कुकर के साथ दैनिक उपयोग के कुछ बर्तनों को गिफ्ट के रूप में दिया।


विभिन्न धातुओं के बर्तनों के रेट (रुपए प्रति किलो में)
स्टील 160-280
तांबा 550- 850
भेदा 450
फूल 850
पीतल 320-450

यूथ को भाए सेल फोन के नए मॉडल
इस बार धनतेरस पर युवाओं ने खरीददारी का शगुन अपने स्टाइल में किया। सेल फोन और बाइक का बाजार पूरी तरह से युवाओं के नाम रहा। सेल फोन की बिक्री जमकर हुई। दीवाली से पहले मोबाइल खरीदने वालों की पहली पसंद टचस्क्रीन, मल्टीमीडिया और थ्री जी सेट रहे। इसके लिए महंगे सेटों की बजाय युवाओं ने चाइनीज सेटों को प्राथमिकता दी। हांडा एजेंसी से आज शाम तक 125, हीरो एजेंसी से 123 और बजाज एजेंसी की 145 मोटर साइकिलें लोगों ने खरीदीं।

सूखे मेवों के कॉम्बो पैक ने बाजार में मचाई धूम
सीतापुर। खोया, दूध व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पाये जाने के बाद लोगों का रुझान मिठाई से ज्यादा सूखे मेवे पर है। मिठाई के दामों में वृद्धि के चलते उपहार स्वरूप सूखा मेवा देने का चलन तेजी से बढ़ा है। मांग को देखते हुए दीपावली में इस बार दुकानदारों ने कॉम्बो पैक पेश किए हैं। पिन्नी, काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट व अन्य सूखे मेवों के गिफ्ट पैक से बाजार भरे पड़े हैं। कीमत के हिसाब से विभिन्न वजन के गिफ्ट पैक बाजार में मौजूद हैं। मिठाई की कीमतों में आई तेजी से सूखे मेवे की मांग बढ़ी है। शहर के अमित गुप्ता, रोहित मिश्र, पुष्कर, क्षितिज कुमार, राकेश सिंह का कहना है कि उन्हें दीपावली पर अपने दोस्तों को उपहार में मिठाई देने के बजाय मेवे देना ज्यादा पसंद हैं। एक रेस्टोरेंट के संचालक शिव गुप्ता बताते हैं कि लोग मिठाई की बजाय अब ड्राई फ्रूट खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। इस बार इसकी जमकर बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि ड्राई फ्रूट का कॉम्बो पैक 350 से लेकर 1600 रुपये में उपलब्ध है। मेवे के कारोबारी धीरज कुमार के मुताबिक पूजा में भोग चढ़ाने की परंपरा के बाद मेवे ने उपहार का रूप ले लिया है। उनके मुताबिक पांच सालों में दीपावली पर मेवे का सालाना कारोबार 50 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। एक बेकरी के मालिक संजय बताते हैं कि ग्राहक अपनी पसंद और वजन के अनुसार मेवे का गिफ्ट पैक करा सकते हैं। एक रेस्टोरेंट के संचालक महेश गुप्ता व सुरेश गुप्ता बताते हैं कि दुकान में मीठे और नमकीन के कॉम्बो पैक मौजूद हैं।


मिठाई के दामों में भी इजाफा
बाजार में 250 से लेकर एक हजार रुपये प्रति किलो की दर से मिठाई उपलब्ध है। पिछले साल तक मिठाई 200 से लेकर 250 रुपये तक बिकने वाली आम मिठाई इस बार 250 से लेकर 350 रुपये में बिक रही है। काजू मिक्स मिठाई के गिफ्ट पैक 450, 550 और 700 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके अलावा दीपावली के खास मौके के लिए काजू मिश्रित मिठाइयों की स्पेशल रेंज तैयार की गई है। इसमें काजू कलश 900, काजू गुझिया 700 और छुहारा लड्डू 350 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed