{"_id":"128-46559","slug":"Sitapur-46559-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, घायल
Sitapur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव (सीतापुर)। क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को स्कूल परिसर में बंद कर पीट दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस का भी विपक्षियों ने विरोध किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम चकदहा निवासी बड़ेलाल पुत्र श्रीकेशन शनिवार को गांव के राजकुमार के खेत में मजदूरी करने गया था। इसी बीच गांव के पिंकू पुत्र मनमोहन व ओंकार ने बड़े लाल को झांसा देकर पास के सनातन विद्या मंदिर में बुला लिया। यहां दोनों ने बड़ेलाल को कमरे में बंदकर उसकी पिटाई शुरू की दी। जानकारी होने पर बड़ेलाल के भाई रामजीवन ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस के पहुंचने पर वहां मौजूद विपक्षियों ने पुलिस का भी विरोध किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बड़ेलाल को मुक्त कराया। घटना को लेकर विपक्षियों का कहना है कि करीब चार दिन पूर्व बड़ेलाल ने गांव में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके चलते उसे पीटा गया है। उधर पीड़ित के भाई रामजीवन की माने तो विपक्षियों से पंचायत चुनाव के समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण मारपीट की गई है। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।