फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रधानाध्यापक पर लगा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप, जांच शुरू

प्रधानाध्यापक पर लगा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप, जांच शुरू

Thu, 25 Apr 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर लगा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप, जांच शुरू
ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए स्कूल पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगे हैं। उस पर आरोप है कि वह छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उसकी घेराबंदी की। इसकी सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही साबित हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से की। इस पर मामले की जांच एनपीआरसी राजेश कुमार गुप्ता की सौंपकर रिपोर्ट मांगी। बुधवार सुबह जांच अधिकारी, एनपीआरसी विद्यालय में जांच करने के लिए गए तो वहां पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ था। नाराज ग्रामीण अश्लील हरकत करने वाले अध्यापक को घेरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद भी विद्यालय खोला गया। जबकि शिक्षा विभाग से शनिवार के दिन छुट्टी के निर्देश दिए गए थे। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का प्रार्थना पत्र ग्रामीणों द्वारा बीआरसी में दिया गया था।

जांच के दौरान बच्चियों ने अपने बयान में बताया कि उन्हें बारी-बारी से प्रधानाध्यापक ने अपने ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकत की है। सरकारी रजिस्टर पर भी 12 बच्चों की एमडीएम बनाने की छुट्टी के दिन पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान मनोहर लाल ने बताया कि छुट्टी होने के बाद भी प्रधानाध्यापक ने स्कूल खोला और रसोइया बुलाकर कुछ बच्चों का खाना भी बनवाया गया था।


खाना खाने के बाद दूसरे बच्चों और रसोइया को प्रधानाध्यापक ने घर भेज दिया और इन लड़कियों को रोक लिया, फिर अश्लील हरकतें कीं। इंस्पेक्टर बृजेश राय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। विभागीय जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed