{"_id":"5b1acf364f1c1bf86e8b70d8","slug":"91528483638-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अंदर से हटाई जाएगी दूध डेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अंदर से हटाई जाएगी दूध डेरी
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने विजयलक्ष्मीनगर सेे हटवाया एक तबेला
सीतापुर। शहर के अंदर चल रहीं दूध डेयरियां अब हटाई जाएंगी। इनको शहर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद ने इसकी शुरुआत कर दी है। नगर पालिका ने शहर के विजयलक्ष्मी नगर में चल रही एक डेयरी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया। साथ ही यहां से नौ मवेशी पकड़कर गौशाला भेज दिया है।
मालूम हो कि शहरी निकाय इलाके में बहुतायत की संख्या में दुग्ध डेयरियां का संचालन होता है। पशुपालकों ने सड़कों के किनारे या फिर खाली प्लॉटों में अपनी मवेशियों को बांधकर डेयरियों का संचालन करते हैं। इससे समूचे शहरी में गंदगी फैली रही है। यही नहीं दुग्ध डेयरियों के संचालन से आसपास के लोगों का गोबर समेत गंदगी के चलते रहना दुश्वार हो जाता है।
इसे देखते हुए पालिका ने शहर में संचालित दुग्ध डेयरियों को बाहर करने का फैसला लिया। प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर शुक्रवार को पालिका की टीम ने शहर के विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले से इसकी शुरुआत की है। ईओ निहाल चंद ने बताया कि शहर के अंदर हो रही गंदगी व प्रदूषण के चलते अब दूध डेयरियों को यहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
इसको लेकर पशुपालकों को मोहलत दी जा चुकी है कि वह अपने आप शहर से हट जाए। वरना उनको निर्माण तोड़ दिया जाएगा। साथ ही मवेशी भी जब्त कर लिए जाएंगे। शुक्रवार को टेलीफोन कॉलोनी के निकट चल रही दूध डेयरी पर छापा मारा। यहां पर नौ मवेशी मिले। इनको पकड़कर गौशाला भेज दिया गया है।
टीम को देखते ही पशुपालक अन्य मवेशी लेकर भाग निकाला। वहीं विजयलक्ष्मी नगर में चल रही डेयरी पर एक भी मवेशी नहीं मिला। इस पर टीम ने बाहर लगी तीन ट्रक गोबर की खाद जब्त कर ली। ईओ ने बताया कि इस खाद को अब सभी पार्कों में डलवाया जाएगा। यह अभियान रोजाना वार्डवार चलता रहेगा।