{"_id":"5a2d6f834f1c1bd0408bbe43","slug":"91512927107-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड ट्रक पलटा, बाइक दबी, बाल बाल बचे दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड ट्रक पलटा, बाइक दबी, बाल बाल बचे दंपति
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्रक पलटा, बाइक दबी, बचे दंपती
लहरपुर। कस्बे में रविवार को गन्ना लेकर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक सड़क के किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया। गनीमत रही कि बाइक सवार दंपती कुछ पल पहले ही बाइक से उतरे थे। जिसकी वजह से वे हादसे का शिकार हो से बच गए।
ग्राम दानियालपुर निवासी सिद्दीक रविवार को अपनी पत्नी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में उसने मंडी समिति के निकट अपनी बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। जिसके बाद पति-पत्नी बाइक से उतरकर जाने लगे।
इसी बीच बाइक की करीब से गुजर रहा गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलट गया। पति-पत्नी ने ट्रक को पलटते देख भागकर जान बचाई। जबकि उनकी बाइक ट्रक के नीचे ही दब गई।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक बाइक को ट्रक के नीचे से निकाला नहीं जा सका था। स्थानीय नागरिकों की माने तो गन्ना लदे ट्रक ओवर लोड होकर चलते हैं, जो आए दिन पलट रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने को कहा है।