फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   9 others case of rumer

नौ और चोटियां कटने से सनसनी

Tue, 08 Aug 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Aug 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लहरपुर, तंबौर, मिश्रिख, खैराबाद, सकरन, संदना व रामपुरकलां थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान नौ लड़कियों व महिलाओं ने चोटी कटने की शिकायत की है। इनमें से पांच को विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

तंबौर कस्बे के शेखन टोला निवासी मंजूूर अहमद मंसूरी की 16 वर्षीय बेटी सोमवार को ग्राम कटौली थाना ईसानगर स्थित अपने मामा जाफर के घर गई थी। जहां रात आठ बजे किशोरी शौच के लिए निकली थी। उसका दावा है कि जब वह शौचालय के गेट पर पहुंची तो उसे झटका महसूस हुआ और उसने देखा कि उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई है। इससे घबराई किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सकरन के कोंसर निवासी तमतीन बानो (20) पुत्री शेर सबदर मंगलवार सुबह खाना बना रही थी। उसका कहना है कि, इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। इसके अलावा लहरपुर के बदायू टोला निवासी इब्राहिम की पुत्री साबरीन (12) का कहना है कि, सोमवार दोपहर घर में चाय पीते अचानक उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई। इससे साबरीन दहशत में है। वहीं, खैराबाद के बाराभारी में घर के पड़ोस एक दुकान पर सिरदर्द की दवा लेने गईं पूर्व प्रधान सोबरन लाल की पत्नी गायत्री देवी (50) अचानक बेहोश होकर गिर गईं। ग्रामीणों का कहना है कि, आसपास के लोग गायत्री को उठाने पहुंचे तो देखा कि उसकी चोटी का कुछ हिस्सा कटा पड़ा था। गायत्री को सीएचसी खैराबाद में भर्ती कराया गया है। एसओ सचिन कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की जांच कराई जा रही है। इसी तरह मिश्रिख के औरंगाबाद निवासी फहीम की पुत्री तबस्सुम (17) मंगलवार को घर में काम कर रही थी। तबस्सुम का कहना है कि, इसी दौरान उसकी चोटी के बाल कटकर गिर गए। लहरपुर के ताहपुर निवासी राजकुमार की पुत्री पूजा (17) सोमवार शाम घर की छत पर सो रही थी। तभी अचानक पूजा शोर मचाती हुई दौड़ी कि किसी ने उसकी चोटी काट ली है। इसी हड़बड़ाहट में वह छत से उतरते समय नीचे गिरकर बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने पूजा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

वहीं, संदना थाना क्षेत्र के ग्राम सियारपुर निवासी प्रेमचंद्र की पत्नी कुसमा (30) सोमवार रात घर में सोते समय अचानक चारपाई से गिर पड़ीं। इस पर बगल में दूसरी चारपाई पर सो रहे प्रेमचंद्र ने कुसमा को उठाया तो देखा कि बिस्तर पर उसकी चोटी कटी पड़ी है। कुसमा का कहना है कि, सोते वक्त अचानक एक काली बिल्ली उसके ऊपर कूद गई थी, जिसके चलते वो चारपाई से गिरी थी। उसे सीएचसी मछरेहटा में भर्ती कराया गया है। संदना थाना क्षेत्र के ही भेलावां निवासी भवने की पत्नी पिंकी (27) सोमवार रात घर में सो रही थी। तभी अचानक उसके दाहिने हाथ में तेज दर्द उठा। असहनीय दर्द से वह छटपटाने लगी। इस पर पति सहित परिवार के लोग भी उठ गए और उसे संभालने लगे। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें बिस्तर पर पिंकी की चोटी कटी पड़ी मिली। पिंकी को गोंदलामऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालगांव थाना क्षेत्र के जरेली गांव निवासी बिंद्रा प्रसाद की पुत्री राजलक्ष्मी (20) सोमवार को अपने फुफेरे भाई शैलेंद्र को राखी बांधने रामपुर कला थाना क्षेत्र के शिवरा गांव गई थी। जहां सोमवार रात वह अपनी रिश्तेदार युवती के साथ सोई थी। मंगलवार सुबह राजलक्ष्मी जब सोकर उठी तो देखा कि उसके सिर के एक ओर के बाल कटे पड़े थे। इससे वह बुरी तरह से सहम गई। रिश्तेदारों के समझाने पर कुछ घंटे बाद वो सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed