{"_id":"580f9c604f1c1b2f77bc3620","slug":"9-hours-power-cut-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे गुल रही जिले की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे गुल रही जिले की बिजली
Amarujala Bureau
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज सब स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के चलते मंगलवार को दिन में नौ घंटे बिजली गुल रही। इससे जिले की करीब 44 लाख की आबादी को आकस्मिक कटौती से जूझना पड़ा। हालांकि कटौती की पूर्व सूचना होने से लोगों ने परेशानी से निपटने के इंतजाम कर लिए थे। इस वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं उठानी पड़ी। सुबह नौ बजे गुल हुई आपूर्ति सायं छह बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
हुसैनगंज सब स्टेशन में तकनीकी कार्य की वजह से मंगलवार को 9 घंटे की आकस्मिक कटौती की गई। इस दौरान जिलेभर की आपूर्ति ठप होने से लगभग 44 लाख की आबादी प्रभावित हुई। पावर कट की पूर्व जानकारी होने से लोगों ने पेयजल के साथ दूसरे जरूरी इंतजाम कर रखे थे। इसलिए अघोषित कटौती का खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के उप मंडलीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि तकनीकी काम शुरू होने पर आपूर्ति बंद करनी पड़ी। आकस्मिक कटौती की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। काम पूरा होने पर शाम 6 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन