फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   इंसान ही नहीं भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेचैन

इंसान ही नहीं भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेचैन

Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
इंसान ही नहीं भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेचैन
42 डिग्री तापमान ने लोगों का किया हाल बेहाल
विज्ञापन

सीतापुर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान व पशु, पक्षी सभी बेहाल हैं। सुबह नौ बजेे से ही सूरज आग उगलने लगता है। रही-सही कसर गर्म हवा के थपेड़े पूरी कर दे रहे हैं। मौसम के जानकारों की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

भीषण गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर दिखाई देते हैं। मंगलवार को भी अधिकतम पारा 42 डिग्री पर टिका रहा। सुबह होते ही सूरज की किरणें अंगारे बरसाने लगीं। बाहर निकलने पर तपिश से बदन झुलसने का अहसास होता रहा।
विज्ञापन


दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों के लिए मुसीबत बन गई। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जरूरी काम होने पर मजबूरी में बाहर निकले लोग छाता लगाने के बाद भी कपड़े से चेहरा लपेटे नजर आए। इसके बाद भी लोग पसीने से तरबतर होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह रहा कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। राहगीर गर्म हवा के थपेड़ों से सूखते होंठ और गले को तर करने के लिए लोग थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पी रहे थे। सूरज ढलने पर तपिश तो कम पड़ गई लेकिन उमस से राहत नही मिल सकी।

इंसान ही नहीं भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। पशु-पक्षी दिन भर छांव तलाश कर दुबके रहते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


दो दिन बाद मौसम ले सकता करवट
गुरुवार अथवा शुक्रवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आसमान पर बादल छाने के आसार नजर आ रहे हैं। बदली छाने पर लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed