{"_id":"5c65bee4bdec224c8b1afefe","slug":"81550171876-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्टिविटी बाधित होने से बैंकों में लेनदेन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्टिविटी बाधित होने से बैंकों में लेनदेन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौटे उपभोक्ता
मछरेहटा/लहरपुर (सीतापुर)। इलाहाबाद बैंक के उपभोक्ता इन दिनों हलकान हैं। उनकी परेशानी यह है कि यहां के बैंकों में आए दिन कनेक्टिविटी फेल रहती है। जिस कारण बैंकों में लेनदेन का कार्य बाधित रहता है। सुबह से शाम तक उपभोक्ता बैंकों में घंटों बैठकर इंतजार करते हैं। पर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता।
ऐसे में उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। यह समस्या एक दिन की नहीं, बल्कि पिछले कई रोज से है। मछरेहटा ब्लॉक स्थित इलाहाबाद बैंक के उपभोक्ता रोजाना की तरह गुरुवार को भी पहुंचे। मगर वहां पर कनेक्टिविटी फेल थी। यहां पर बैठकर उपभोक्ता पूरे दिन इंतजार करते रहे।
शाम तक बाधित कनेक्टिविटी की बहाली नहीं हो पाई थी। ऐसे में इन्हें मायूस होकर वापस घरों को लौटना पड़ा। उधर, लहरपुर के इलाहाबाद बैंक में भी कुछ ऐसा से हाल था। यहां पर भी बैंक की कनेक्टिविटी गायब थी। ऐसे में लेन-देन करने बैंकों में पहुंचे उपभोक्ताओं ने वहां पर घंटों प्रतीक्षा की।
विज्ञापन
पर यहां की बाधित कनेक्टिविटी दुरुस्त नहीं हो पाई थी। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि इस बैंक का कोई एटीएम भी नहीं है। सबसे पुरानी बैंक होने के कारण दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पैसा लेन देन करने के लिए इस शाखा पर आते हैं।
मगर कनेक्टिविटी न होने पर लोग मायूस होकर वापस चले जाते हैं। उनका यह भी कहना कि बैंक में आएदिन कनेक्टिविटी फेल होने पर स्टाफ द्वारा मुख्य द्वार पर तख्ती टांग कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है और उपभोक्ता लेनदेन के लिए सारे दिन कनेक्टिविटी का इंतजार कर वापस चले जाते हैं।