{"_id":"5bedbf5dbdec22077547ac9b","slug":"81542307677-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में मिली झाड़-झंखाड़, अधिशासी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में मिली झाड़-झंखाड़, अधिशासी अभियंता निलंबित
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई मंत्री को सीतापुर में मुआयने के दौरान मिलीं कई खामियां
सीतापुर। सिंचाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही एक अधिशाषी अभियंता को भारी पड़ गई। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सीतापुर के लहरपुर इलाके की नहरों में झाड़-झंखाड़ मिलने पर अधिशाषी अभियंता को निलंबित कर दिया। मंत्री ने कहा ड्रोन कैमरों से नहरों की निगरानी के काम की शुरुआत भी जिम्मेदारों ने विधायकों से नहीं कराई।
सिंचाई मंत्री ने सीतापुर की लहरपुर तहसील के कसरैला, धीरजपुर रजवाहा एवं हेमपुर नहरों के सफाई कार्यों का बृहस्पतिवार को मुआयना किया। उन्होंने अमौरा बेनिराम व नहर की ट्रेल उमरिया का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिल्ट सफाई कार्यों में लापरवाही सामने आई।
जिले में 495 किमी. नहरों की सफाई होनी चाहिए थी। लेकिन अब तक महज 12 किमी सफाई हुई। इस पर उन्होंने जेई मयंक त्रिपाठी व अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही दिनेश कुमार को निलंबित करने के आदेश दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि हर कीमत पर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचना चाहिए। नहरें साफ-सुथरी व मजबूत रहें ताकि निरंतर बहाव बना रहे। नहरों की सफाई के लिए धन की कोई कमी नहीं है। फिर भी अगर दिक्कत आती है तो जिलाधिकारी इसकी व्यवस्था मनरेगा से करा सकते हैं।