{"_id":"5b43aadb4f1c1b9d468b593d","slug":"81531161307-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बरसे चले गए बदरा, लोग मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बरसे चले गए बदरा, लोग मायूस
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पारे में गिरावट के बाद भी उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
सीतापुर। मौसम के मिजाज में सोमवार को कुछ नरमी आई। आसमान में कई बार बादलों ने डेरा जमाया, जिससे बारिश की उम्मीद जगी। लेकिन हर बार बिन बरसे ही बदरा चले गए। बारिश नहीं होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। हालांकि मौसम में बदलाव से पारे में मामूली गिरावट आई।
पारा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नही मिली। दिन भर उमस लोगों के पसीने छुड़ाती रही। सोमवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। आसमान साफ रहने से सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी।
कुछ देर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और काले बादल आसमान में उमड़ने-घुमड़ने लगे। जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे बारिश के आसार देख लोग खुश हो गए। लेकिन तेज हवा ने बादलों को तितर-बितर कर दिया। लिहाजा, फिर धूप निकल आई। धूप-छांव का यह खेल दिन भर चलता रहा। हर बार बादल बरसे बगैर ही चले गए।
विज्ञापन
बारिश न होने से एक बार फिर लोगों को मायूस होना पड़ा। हालांकि मौसम की नरमी से पारा जरूर लुढ़का। मगर उमस भरी गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को जिले के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।