फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मंदिरों व आश्रमों में आज मनेगा गुरुपर्व

मंदिरों व आश्रमों में आज मनेगा गुरुपर्व

Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों व आश्रमों में आज मनेगा गुरुपर्व
गुरू पूर्णिमा पर आज करेंगे चरण वंदन
विज्ञापन

मंदिर व आश्रमों में उमडे़ंगे भक्त
महोत्सव के रूप में मनाएंगे पर्व
नैमिषारण्य (सीतापुर)। गुरु न सिर्फ हमें सही गलत का ज्ञान कराते हैं, बल्कि वे आध्यात्मिक पथ पर भी अग्रसर करते हैं तभी तो ईश्वर भी खुद के बजाय सर्वप्रथम गुरु को पूजने की बात कहता है। सद्गुरु के सानिध्य में ज्ञान पल्लवित होता है और दु:ख नष्ट होने लगते हैं। जीवन में प्रसन्नता का भाव जागृत होता है। गुरुपूर्णिमा भक्ति भाव से गुरु की पूजा का उत्सव मनाने का अवसर है। यह बात तीर्थ के प्रसिद्ध स्वामी नारदानंद आश्रम के पीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम के दौरान कही। बताया कि गुरुपूर्णिमा पर नैमिषारण्य में स्थित विभिन्न आश्रमों और मठ मंदिरों में गुरु पूजन की धूम रहेगी। कहा कि स्वामी नारदानंद आश्रम, स्वामी हरिहरानंद आश्रम, पहला आश्रम, स्वामी आत्मानंद आश्रम, कालीपीठ संस्थान, व्यास गद्दी, सूत गद्दी आश्रम, हनुमान गढ़ी एवं रामानुज कोट मंदिर समेत अनेकों स्थानों पर गुरु पूजन का कार्यक्रम महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

बाक्स
चप्पे चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
गुरुपूर्णिमा पर आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और स्वामी नारदानंद आश्रम में गद्दी को चल रहे विवाद के चलते प्रशासन ने भी कमर कस ली है। नीमसार पुलिस चैकी प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से तीर्थ के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दिन 10 एसओ, 5 एसआई, 36 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, 1 प्लाटून पीएसी बल, 10 होम गार्ड शामिल हैं। इसके अलावा अग्निशमन दस्ते के साथ आला अधिकारी भी मॉनीटरिंग करेंगे। खासकर नारदानंद आश्रम में परम्परानुसार ही आयोजन सम्पन्न कराने का आदेश है। कोई नया आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed