फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   21 बंदियों की समय से पूर्व रिहाई पर विचार

21 बंदियों की समय से पूर्व रिहाई पर विचार

Mon, 19 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
21 बंदियों की समय से पूर्व रिहाई पर विचार
21 बंदियों की समय पूर्व रिहाई पर विचार
विज्ञापन

जिला जेल में समिति ने की बैठक, शासन को भेजे नाम
सीतापुर। बरेली व सीतापुर की जेलों में 10 वर्ष व आजीवन कारावास की सजा काट रहे 21 बंदियों की समय से पूर्व रिहाई को लेकर सोमवार को समिति ने बैठक की। बैठक में काफी मंथन के बाद 21 बंदियों के नाम शासन को भेजे गए हैं। इनमें 19 बंदी बरेली जेल में निरुद्ध हैं, जबकि दो बंदी सीतापुर जेल में बंद हैं। समय से पूर्व रिहाई के लिए सोमवार को डीएम डॉ. सारिका मोहन, एसपी मृगेंद्र सिंह जेल पहुंचे। यहां पर जेल अधीक्षक आरके जायसवाल व जेलर आनंद कुमार शुक्ला केे साथ बैठक की गई। इस दौरान बरेली जेल के मन्नी लाल, भारत, बलवान, राम सेवक, मोती, मोती लाल, मोहन लाल, सकटू, रामकुमार, दयाल, राम किशन, प्रताप, मलखान सिंह, श्रीकांत अवस्थी, विशुन दयाल, ब्रजपाल, राजाराम, छैल बिहारी व मुबारक को सीतापुर जेल लाया गया था। जबकि सीतापुर के इकबाल व रजनीश को भी समिति के सामने पेश किया गया। अधिकारियों ने इन बंदियों की समय से पूर्व रिहाई की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट लगाई। बताया गया है कि जेल में बिताए बंदियों के समय व उनके बर्ताव का आंकलन कर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रजनीश को 10 वर्ष की सजा है, जबकि अन्य 20 बंदी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं । समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed