{"_id":"678683773bc902c54a026fbf","slug":"800-poor-girls-will-have-mass-marriage-sitapur-news-c-102-1-slko1052-125318-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 800 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 800 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह
Tue, 14 Jan 2025 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सीएम सामूहिक विवाह योजना से 800 गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय संग ब्लॉकों पर मंडप सजेंगे। विवाह तिथि की जानकारी आवेदन करने वाली बेटियों के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। हालांकि अभी 22 जनवरी को प्रस्तावित तिथि रखी गई है। समाज कल्याण विभाग विवाह की तैयारियों में जुटा हुआ है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से गरीब बेटियों की शादी कराने के लिए तैयारी की जा रही है। 15 जनवरी को एडीओ समाज कल्याण के संग जिला समाज कल्याण अधिकारी बैठक करेंगे। बीते साल 15 दिसंबर को मुहूर्त का अंतिम दिन था, इस दिन योजना के तहत महमूदाबाद में 136 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया था। तब 361 बेटियों के आवेदन और पात्र थे। इन्हें मिलाकर हुए आठ सौ बेटियों को विवाह कराया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदनों को तहसीलों को सत्यापन के लिए भेजा गया है। वहां से पात्रों की सूची आने के बाद जिला मुख्यालय संग ब्लॉकों में मंडप सजाए जाएंगे। बरातियों और जनातियों का सेवा-सत्कार सरकारी अमले के साथ जनप्रतिनिधि करेंगे।
विज्ञापन
छह ब्लॉकों की बेटियों की जिला मुख्यालय पर होगी शादी
जिला मुख्यालय पर छह ब्लॉकों की पात्र बेटियों के हाथ पीले करने की तैयारी की जा रही है। इसमें खैराबाद, परसेंडी, हरगांव, कसमंडा, गोंदलामऊ, सिधौली ब्लॉक संग नगर पालिका क्षेत्र सीतापुर और खैराबाद शामिल किए जाने हैं।
शुभ मुहूर्त में जिले की तकरीबन आठ सौ पात्र बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए 325 ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करने के लिए तहसीलों को भेजा गया है। सामूहिक विवाह के लिए प्रस्तावित तिथि 22 जनवरी है।
हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी