फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   8 crore rupess sent for Lohia housing

लोहिया आवास निर्माण के लिए खातों में भेजा आठ करोड़

Thu, 23 Jun 2016 10:58 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 23 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
8 crore rupess sent for Lohia housing

लोहिया आवास योजना में चयनित गरीब पात्रों के आवास निर्माण को रफ्तार मिलेगी। शासन ने योजना के लिए तकरीबन आठ करोड़ 38 लाख की दूसरी किश्त रिलीज कर दी है। यह रकम वित्तीय वर्ष 2015-16 के 610 लाभार्थियाें के खातों में भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


मालूम हो कि सपा सरकार की महत्वाकांक्षी लोहिया आवास योजना में प्रति लाभार्थी आवास निर्माण को 2.75 लाख रुपये मिलता है। यह रकम दो किश्ताें में लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है। साथ ही आवास में प्रसाधन मद में 12 हजार व आवास निर्माण में 90 मानवदिवस की मजदूरी का भुगतान किया जाता है। आवास में सोलर लाइट भी संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से लगाई जाती हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में इस योजना में 610 लाभार्थियों का चयन किया गया था। बाद में इनके खातों में पहली किश्त भेजी गई थी। पहली किश्त का उपयोग पूर्ण करने के बाद विभाग ने शासन से दूसरी किश्त के धन की मांग की थी। इस पर शासन ने आठ करोड़ 38 लाख का बजट आवंटित कर दिया है। यह धनराशि 610 लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। परियोजना निदेशक केके सिंह ने बताया कि लोहिया आवास योजना में लाभार्थियों की दूसरी किश्त का बजट मिला है, जिसे जल्द ही लाभार्थियो के खाताें में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed